TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर : पीबीएम के डॉक्टर्स के लिए आदेश, निजी प्रैक्टिस की तो होगी कार्रवाई

On: June 26, 2026 3:17 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर : पीबीएम के डॉक्टर्स के लिए आदेश, निजी प्रैक्टिस की तो होगी कार्रवाई

बीकानेर। बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल इन दिनों में सुर्खियों है। लगातार मरीजों के इलाज मेंं लापरवाही और कथित भ्रष्टचार को लेकर पीबीएम इन दिनों विवादोंं का अखाड़ा बना हुआ है। कांग्रेस लगातार धरने पर बैठी है और आंदोलन की राह पर है। इसी बीच डॉक्टर्स के लिए एक आदेश जारी किया गया है।

जिसके बाद डॉक्टर्स ड्यूटी टाइम में अपने क्लिनिक या फिर घर से मरीजों को नहीं देख पाएंगे। इस सम्बंध में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ने आदेश जारी किया है। आदेशों के अनुसार ओपीडी समय के दौरान अस्पतालों से गायब रहकर अपने घरों, निजी क्लीनिकों या प्राइवेट हॉस्पिटलों में मरीजों को देखने वाले डॉक्टरों को कॉलेज प्रिंसिपल ने कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है।

कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक परिपत्र में साफ कहा गया है कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी।

इस बैठक में यह गंभीर मामला सामने आया कि कॉलेज से जुड़े विभिन्न अस्पतालों के कई चिकित्सक ड्यूटी टाइमिंग (ओपीडी समय) में सरकारी अस्पताल में रहने के बजाय अपने निजी स्वार्थ के लिए बाहर प्रैक्टिस कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही कॉलेज के प्रधानाचार्य ने को यह सख्त आदेश जारी कर दिया। ऐसे में डॉक्टर्स को सख्त हिदायत दी गयी है कि ड्यूूटी टाइम में निजी स्वार्थ के लिए मरीजों को ना देखेंं।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें