TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

आज का राशिफल, 26 जून 2026

On: June 26, 2026 3:14 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

आज का राशिफल, 26 जून 2026

मेष राशि- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार के साथ आज आप हंसी खुशी पल बिताएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। लवमेट के रिश्ते में मजबूती आयेगी।

वृष राशि- वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा, साथ ही आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुडऩे की कोशिश करेंगे। करियर में आगे बढऩे के आज आपके सामने नए अवसर आएंगे। पूर्व निर्धारित कुछ जरूरी काम आज पूरे होंगे। आज आप पूरे दिन बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रुचि लेंगे इसलिए उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। कृषक वर्ग को आज बढिय़ा धनलाभ होगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ उपहार देंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आज आप बढ़ते खर्च को कम करने के लिए नया प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी काम को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। आपके बिजनेस में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आज घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव लायेंगे। लवमेट आज किसी हिल स्टेशन पर घूमने जायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। स्टेशनरी के काम से जुड़े लोगों को आज बढिय़ा मुनाफा होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आज कार्य योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आप अपनी सकारात्मक सोच और ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज आप जरूरी कदम उठायेंगे।

तुला राशि- तुला राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए राहत पूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कम्प्यूटर शॉप वालों के लिये दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरस्कार मिल सकता है। पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी वर्ग किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए आज दिन शानदार रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिए जरूरी फैसला लेंगे, जिसका फायदा आने वाले समय में आपको अवश्य मिलेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सक्षम रहेंगे। आज आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे।

धनु राशि- धनु राशि वालों आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज की जाने वाली व्यापारिक यात्रा से अधिक लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के बिजनेस और कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढिय़ा रहेगा, करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। आज शाम आप ऑफिस के गेट-टूगेदर में जा सकते है, जहां आप कुछ नया सीखेंगे जिससे जीवन में आगे बढऩे के नए रास्ते खुलेंगे। आज नया वाहन लेने के योग बन रहे हैं। साथ ही आज आप कुछ नए कार्य शुरू करने का मन बनायेंगे। प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लवमेट किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आज शाम को किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। आज सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज नौकरी में पदोन्नति होगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें