
बीकानेर: डेढ़ वर्षीय मासूम आया ट्रेक्टर के नीचे, गंभीर घायल

बीकानेर। सुबह के समय में डेढ़ वर्षीय बालक के ट्रेक्टर के नीचे आ जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के उदरासर से जुड़ी है। जहां पर डेढ़ वर्षीय बालक ट्रेक्टर के नीचे आ गया। जिसके गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार उदरासर निवासी तोलाराम का बेटा डेढ़ वर्षीय प्रदीप आज सुबह ट्रेक्टर के नीचे आ गया। जिसके चलते मासूम बालक गंभीर घायल हो गया।








