TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर के हमजा खान का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

On: June 22, 2026 1:51 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर के हमजा खान का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

बीकानेर के होनहार मुक्केबाज़ हमजा खान ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए 5वीं सब जूनियर (अंडर-15) राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए राजस्थान टीम में स्थान बनाया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 जून से 29 जून 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर (पंजाब) में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

जिला बॉक्सिंग संघ बीकानेर के सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि हमजा खान ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की और चयनकर्ताओं का विश्वास जीतने में सफल रहे। उनका चयन बीकानेर जिले के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने बताया कि हमजा की इस सफलता में उनके प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह राठौड़ की मेहनत, मार्गदर्शन और तकनीकी प्रशिक्षण का विशेष योगदान रहा है। कोच राठौड़ के निर्देशन में हमजा लगातार अपने खेल में सुधार करते हुए नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।

हमजा खान के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन की सूचना मिलते ही खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेन्द्र कुमार निर्वाण, अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय रेफरी विशाल कुमार निर्वाण, कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास, सचिव सी.ए. जितेन्द्र सिंह राठौड़, कुश्ती संघ के जगन पुनिया, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक प्रदीप सिंह शेखावत, बास्केटबॉल के पूर्व कप्तान दानवीर सिंह भाटी, कोच विजेन्द्र रंगा, मक़बूल हुसैन सोढ़ा, कोच जावेद, भैरूरतन ओझा, दिलकान्त सिंह माचरा, शीशपाल सिंह शेखावत, भूपेश सिंह राठौड़, पूरन सिंह राठौड़, दिलीप सिंह माचरा सहित अनेक खेल प्रेमियों ने हमजा खान एवं उनके कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें