
स्कूल भवन में कक्षा कक्ष की पट्टियां टूटी, टेबल-कुर्सियों पर मलबा

बीकानेर। आज से प्रदेशभर में स्कूल खुल गए है लेकिन बीकानेर में पहले ही दिन स्कूल में कक्षा के अस्त व्यस्त मिलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर की है। जहां पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का आज जैसे ही दरवाजा ख्ुाला तो शिक्षक भी हैरान हर गए। स्कूल के एक कक्षा कक्ष की दस पट्टिया टूटी हुई मिली। कक्षा कक्ष की टेबलोंं ओर कुसियोंं पर मलबा ही दिखाई दिया। जानकारी के अनुसाार स्कूल के कई कमरे भी जर्जर हालात में है। ऐसे में कभी भी स्कूली बच्चों की जान आफत में आ सकती है । ऐसे में स्कूल प्रबंधन ने अब बच्चोंं को खुले में पेड़ों के नीचे पढ़ाने काा र्निाया किया है।









