TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

On: June 25, 2026 11:17 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

श्रीकोलायत। हदां थाना क्षेत्र के नान्दड़ा गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। खेत में पेड़ से लटका शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार नान्दड़ा निवासी 33 वर्षीय चतुरगिरि पुत्र किशनगिरि ने अपने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतक के भाई अखुगिरी ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें