
बीकानेर, 25 जून। मानसून 2026 के दौरान संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देश पर पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों, एफसीआई, उचित मूल्य दुकानों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न विभागों को आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि राहत सामग्री, खाद्यान्न, फल-सब्जियां, दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर तत्काल भोजन उपलब्ध कराने के लिए व्यापारियों, हलवाइयों और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। प्रशासन ने मानसून अवधि के दौरान सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और तैयारियों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।








