TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

अवैध खनन पर कलेक्टर सख्त, ओवरलोड वाहनों पर होगी कार्रवाई

On: August 25, 2026 11:07 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 25 अगस्त। जिले में गैस वितरण व्यवस्था सुधारने के साथ अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर शिकंजा कसने की तैयारी है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में हुई बैठकों में गैस सप्लाई, खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। जिला सिटी गैस समिति की बैठक में कलेक्टर ने गैसनेट प्रतिनिधि से निर्धारित लक्ष्य और उपलब्धियों का विवरण मांगा। पुलिस अधीक्षक ने शहर में बाईपास के जरिए गैस सप्लाई की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया। खनन क्षेत्रों में पौधारोपण की समीक्षा में सामने आया कि 25 हजार के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 41,600 पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं बीएसएफ व क्ले एसोसिएशन की ओर से 20 हजार पौधे लगाने का कार्य जारी है। गजनेर अभयारण्य की सीमा निर्धारण के कारण अटके खनन आवेदनों पर भी चर्चा हुई। वहीं अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और ओवरलोड परिवहन पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस, खान और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें