TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 25वें बलिदान दिवस पर भव्य कबड्डी एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

On: September 11, 2026 11:22 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 25वें बलिदान दिवस के अवसर पर बीकानेर में दो दिवसीय भव्य कबड्डी एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों सहित 500 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने कबड्डी एवं बॉक्सिंग में शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 25वें बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीकानेर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोखा विधायक सुशीला जी डूडी, लूणाराम जी बाना, मोहन जी सियाग, मोहन जी चौधरी, मालासी के पूर्व सरपंच राजपाल जी कुलहरी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, जयदयाल डूडी, पूर्णनाथ सिद्ध, जितेंद्र सिंह राठौड़ खाजूवाला, हेतराम जाखड़, सूरजन चौधरी, भीराज लेगा एवं वॉलीबॉल कोच विजय ठोलिया, सीताराम जी सियाग, महावीर जी बाना, भँवर जी पोटलिया सहित अनेक गणमान्यजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के बलिदान को नमन किया। आयोजन को सफल बनाने में टी एन ज्वेलर्स के ओनर रेवतराम जी जाखड़ एवं तोलाराम जी जाखड़ का विशेष सहयोग रहा। उनकी ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन, पारितोषिक एवं नगद पुरस्कार की व्यवस्था की गई। उनके इस सहयोग के लिए आयोजकों एवं खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें