TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

श्री आदि गणेश मंदिर में 11000 लक्ष्मी गणेश स्तोत्रतम के पाठ

On: September 11, 2026 12:43 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में शुक्रवार को दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक गणेश जी व षोडशमातृकाओं की पूजा यज्ञ के यजमान ने करवाई। आचार्य पंडित राजेंद्र किराडू ने पंडितों के साथ वैदिक मंत्रों के साथ पांच यजमानों से विधि विधान से पूजा अर्चना क रवाई।तत्पश्चात 3.30 बजे से 6.00 बजे तक ” गणेश -लक्ष्मी स्त्रोत” के 11000 पाठ का गायन नगाड़ों के वादन में सभी पंडितजन व भक्त जनों ने किया। 12 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे यज्ञ के यजमान पूजन करेंगे। तत्पश्चात दिन में तीन कार्यक्रम होंगे। पहले भगवान गणपति जी के एक लाख मूल मंत्र से दुर्वा का अर्चन किया जाएगा। इसके बाद 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गणपति जी को मोदकार्चन किया जाएगा। फिर पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक-पूजन प्रारम्भ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें