गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, माँ और दो बेटियां ज़िंदा जली, पढ़ें खबर

On: May 11, 2026 9:54 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, माँ और दो बेटियां ज़िंदा जली, पढ़ें खबर

गैस लीकेज के चलते मां और दो बेटियों की ज़िंदा जल जाने की खबर सामने आयी है। घटना ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ उपखंड क्षेत्र में रविवार की है। जहां पर सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई।

हादसे में मां और 2 बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी रसोई को चपेट में ले लिया। महिला और दोनों बच्चियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। आग लगने से मनीषा, नवीया और पल्लवी की मौत हो गई। मनीषा चाय बनाने के लिए रसोई में गई थी। जैसे ही उसने गैस चालू किया, अचानक आग भड़क उठी।

जानकारी के अनुसार मनीषा ने घर में बनी सिलाई की दुकान में ही किचन बना रखा था। मनीषा ने चाय बनाने के लिए गैस चालू किया। इसी दौरान सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि मनीषा और उसकी दोनों बच्चियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें