बीकानेर। नापासर पुलिस ने बस में चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 9 हजार रुपए बरामद किए हैं, जबकि करीब 100 ग्राम वजनी चांदी का नेकलेस अभी बरामद नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, जसरासर निवासी ओमप्रकाश सोनी और गंगाशहर निवासी मोबीना बस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश सोनी के बैग से करीब 100 ग्राम वजन का चांदी का नेकलेस चोरी हो गया। वहीं मोबीना के बैग से 9 हजार रुपए नकद चोरी किए गए। मामले में थानाधिकारी कविता पूनिया के निर्देश पर एएसआई कविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के गीदड़वा गांव निवासी 33 वर्षीय महिला आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मोबीना के चोरी हुए 9 हजार रुपए बरामद कर लिए। हालांकि, ओमप्रकाश सोनी का चांदी का नेकलेस अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। कार्रवाई में महिला कांस्टेबल माया और सुलोचना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बस में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 9 हजार रुपए बरामद; चांदी का नेकलेस अब भी गायब








