TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

दास हनुमान मंदिर में 10 दिवसीय अखण्ड कीर्तन का सोमवती अमावस्या पर हवन-यज्ञ व पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

On: June 15, 2026 6:58 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। देशवाली कुम्हारों के मोहल्ले स्थित दास हनुमान मंदिर में श्री बजरंग युवा मंडल के तत्वावधान में 5 जून से आयोजित 10 दिवसीय अखण्ड कीर्तन महोत्सव का सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ।।आयोजन के समापन अवसर पर प्रातःकाल हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। दस दिनों तक चले इस धार्मिक महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, संकीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखण्ड कीर्तन से मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
श्री बजरंग युवा मंडल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, भजन गायकों, सहयोगकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी भक्तजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंडल ने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और भक्ति भाव से यह आयोजन भव्य, दिव्य एवं अत्यंत श्रद्धामय रूप में संपन्न हो सका।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें