बीकानेर। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व के उपलक्ष्य में माहेश्वरी सभा शहर इकाई द्वारा रविवार को जसुसर गेट के अंदर स्थित मोहता जसवंत भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 175 यूनिट रक्तदान हुआ, जिससे पूर्व का 120 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड टूट गया। शिविर का उद्घाटन दाता श्री रामेश्वर नंद महाराज, साइबर सेल उप पुलिस अधीक्षक शालिनी बजाज, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया एवं नूतन चिलर की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर माहेश्वरी सभा शहर इकाई अध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा, शिविर संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल, पंकज भूतड़ा एवं इंद्र कुमार चांडक ने भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान नवगठित बीकानेर महेश्वरी वेलफेयर ट्रस्ट के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। शिविर संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल ने बताया कि यह शिविर सर्व समाज के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
सह संयोजक इंद्र कुमार चांडक (बॉबी चांडक) एवं सभा मंत्री पंकज भूतड़ा ने बताया कि शिविर को श्री माहेश्वरी महिला समिति गंगाशहर, श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल एवं माहेश्वरी युवा संगठन शहर इकाई का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। रक्तदाताओं के लिए दूध एवं फलों की व्यवस्था की गई तथा प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश स्वरूप एक पौधा भेंट किया गया।
शानदार आयोजन से प्रभावित होकर कोठारी हॉस्पिटल ब्लड बैंक एवं जीवन ज्योति ब्लड बैंक की ओर से माहेश्वरी सभा शहर इकाई को 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया।
शिविर की व्यवस्थाओं में सुरेश मोहता, विनोद झंवर, जितेंद्र डागा, रामकुमार मूंधड़ा, पवन कुमार राठी, कैलाश राठी, अंजली चांडक, नरेंद्र राठी, विमल दम्मानी, अंकित बिनानी, दीपक बिनानी, आयुष लखानी, यश कोठारी, अरुण पेड़ीवाल, दिनेश पेड़ीवाल, हेमंत पेड़ीवाल, महेश दम्मानी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर अध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।










