TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया अवलोकन

On: August 21, 2026 9:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 21 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित होने वाले स्ट्रांग रूम, मतदान दलों की रवानगी की वापसी तथा मतगणना के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की तैयारियों की प्रारंभिक समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को सभी संबंधित अधिकारी के साथ कॉलेज परिसर का अवलोकन किया और कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव के संबंध में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली समस्त व्यवस्थाओं को सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समय रहते पूर्ण कर लें। प्रत्येक कार्य की समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। जैन ने बताया कि मतदान से पूर्व मतदान दलों की रवानगी तथा वापसी पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगी। वहीं मतगणना भी यहीं की जाएगी। इसके मद्देनजर सभी संबंधित प्रकोष्ठों द्वारा समस्त व्यवस्थाएं समय रहते कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान दलों रवानगी के दौरान टेंट, बैठक, पार्किंग, माइक सहित समस्त व्यवस्थाओं के बारे में जाना। मतदान के पश्चात ईएवीएम को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों की प्रगति से नियमित अवगत करवाने के लिए निर्देशित भी किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों, हॉल और मैदान का अवलोकन किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें