TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर की 12 वर्षीय सुनैना चौधरी का तैराकी में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

On: September 23, 2026 11:15 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। फ्लोरिश इंटरनेशनल स्कूल की 12 वर्षीय होनहार तैराक सुनैना चौधरी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित बीकानेर जिला स्तरीय अंडर-14 गर्ल्स स्विमिंग ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं में राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी माह भीलवाड़ा में आयोजित होगी। कुछ माह पूर्व ही प्रतिस्पर्धी तैराकी शुरू करने वाली सुनैना का यह तीसरा बड़ा प्रतियोगी अनुभव है। इससे पहले वह सीबीएसई वेस्ट जोन भोपाल और इंटर स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता देहरादून में भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। सुनैना व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ टीम रिले स्पर्धाओं में भी बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुनैना की इस उपलब्धि से उनके दादा राम गोपाल चौधरी, दादी मैना देवी, माता दीपा चौधरी एवं पिता लेफ्टिनेंट कर्नल विजय चौधरी गौरवान्वित हैं। परिवार और स्कूल में सुनैना की उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें