बीकानेर। डूंगरगढ़ क्षेत्र में हेमासर फांटे के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बीकानेर की ओर से डूंगरगढ़ की तरफ जा रही कार और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार और टोल टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।







