TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

आज शाम से कोडमदेसर की ओर बढ़ेगा आस्था का सैलाब, पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की सेवा में जुटेंगे सेवा शिविर

On: September 23, 2026 9:19 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। कोडमदेसर भैरवजी के वार्षिक मेले को लेकर बीकानेर में आस्था का माहौल चरम पर पहुंचने लगा है। आज शाम से ही कोडमदेसर की ओर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने और भैरवजी के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए तो कई श्रद्धालु वाहनों से कोडमदेसर पहुंचेंगे। मेले को लेकर बीकानेर से कोडमदेसर तक पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगेंगे। इन शिविरों में पेयजल, चाय, नाश्ता, फल, पकौड़ी, आइसक्रीम सहित कई तरह की सेवाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएंगी।
रास्तेभर होगी श्रद्धालुओं की सेवा
चूंगी चौकी से कोडमदेसर तक कई स्थानों पर सेवा शिविर सज गए हैं। शाम होते ही पैदल यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ पूरे मार्ग पर भक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिलेगा। स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता के लिए जगह-जगह तैनात रहेंगे।
पुलिस-प्रशासन भी रहेगा मुस्तैद
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं से भी अपील की जा रही है कि वे पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
आज शाम से दिखेगा मेले का रंग
कोडमदेसर की ओर जाने वाले मार्ग पर आज शाम से ही भैरवजी के जयकारों, पैदल यात्रियों और सेवा शिविरों के चलते मेले का रंग दिखाई देने लगेगा। बुधवार को भैरवजी का विशेष पूजन, श्रृंगार, भोग और महाआरती होगी।
23 से 25 सितंबर तक मेला रहेगा, कोडमदेसर क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें