बीकानेर। लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहाबाद निवासी बाल सिंह के रूप में बताई गई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:50 बजे बाल सिंह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर पेशाब करने गया था। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि वह अपना पायजामा का नाड़ा भी नहीं बांध सका। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। वहीं, जीआरपी थाना पुलिस से गजानंद आचार्य मय टीम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।
पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मौके पर संस्था के सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ पहुंचे। वहीं हाजी जाकिर, हाजी नसीम, अब्दुल सतार, इमरान सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।
रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, अचानक अचेत होकर गिरा था






