TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बस स्टैंड से पहले उतरने की बात पर विवाद, सत्तासर पुल के पास रोडवेज बस रोककर तोड़फोड़

On: September 11, 2026 6:21 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। सत्तासर पुल के पास रोडवेज बस को रोककर तोड़फोड़ करने और चालक-परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिचालक राजेंद्र कुमार ने मोतीगढ़ निवासी शेरखान सहित 10-12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिचालक के अनुसार अनूपगढ़ आगार की रोडवेज बस बीकानेर से अनूपगढ़ जा रही थी। रास्ते में मोतीगढ़ उतरने वाली सवारी शेरखान ने बस स्टैंड से पहले उतारने की बात कही। परिचालक ने निर्धारित स्टैंड पर ही बस रोकने की बात कही, जिस पर शेरखान नाराज हो गया और उसने अपने परिचितों को फोन कर दिया। आरोप है कि इसके बाद शेरखान के परिचित निजी वाहन से बस का पीछा करते हुए सत्तासर पुल के पास पहुंचे। वहां उन्होंने बस के आगे अपना वाहन लगाकर रास्ता रोक दिया और बस का आगे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद लाठियों से चालक और परिचालक पर हमला कर मारपीट की गई। परिचालक ने घटना की रिपोर्ट पुलिस को देते हुए शेरखान सहित 10-12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें