TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, 5 लोगों की मौत, कई अभी भी मलबे में दबे

On: June 25, 2026 2:23 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरी, 5 लोगों की मौत, कई अभी भी मलबे में दबे

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातल्ला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से उसके मलबे के नीचे 10 से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका है। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका के बीच अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 18 लोग घायल हैं और 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, राज्य के मंत्रियों इंद्रनील खान और अग्निमित्रा पॉल के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की सीधे निगरानी करने के लिए खुद मौके पर पहुंचे। कोलकाता नगर निगम की आयुक्त स्मिता पांडे, पुलिस आयुक्त अजय नंदा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने से पहले स्थानीय निवासियों ने बचाव कार्य शुरू किया था।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे जब यह हादसा हुआ, तब वहां लगभग 50 से 60 मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा कंक्रीट ढलाई के काम के दौरान हुआ। घटना में लोहे का जाल और कंक्रीट के बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। बचाव दलों ने अब तक मलबे से 18 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि अभी भी कई लोग नीचे दबे हो सकते हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नही की है

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें