बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर-मेड़ता रोड रेलखंड पर अलाई-चीलो-नोखा स्टेशनों के बीच सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। तकनीकी कार्य के चलते बीकानेर से चलने वाली बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 22632 बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस आगामी चार ट्रिप में अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से बीकानेर स्टेशन से रवाना होगी।
रेलवे के अनुसार यह बदलाव 11 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को लागू रहेगा। इन तारीखों पर यात्रियों को ट्रेन के लिए स्टेशन पहुंचने से पहले संशोधित प्रस्थान समय की जानकारी अवश्य जांचने की सलाह दी गई है।
बीकानेर से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री ध्यान दें! इन 4 तारीखों को बदलेगा समय, 90 मिनट की देरी से रवाना होगी ट्रेन







