री-नीट परीक्षा हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 07 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा री-नीट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु 07 परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 09741, रेवाडी-बठिण्डा परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.06.26 को रेवाडी से 22.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.50 बजे बठिण्डा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09742, बठिण्डा-रेवाडी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को बठिण्डा से 19.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 03.20 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, मंडी आदमपुर, भट्टू, सिरसा, कालांवाली व रामां स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
*2. गाडी संख्या 04843, बाडमेर-भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को बाडमेर से 05.30 बजे रवाना होकर 09.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04844, भगत की कोठी-बाडमेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को भगत की कोठी से 19.20 बजे रवाना होकर 23.30 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।*
*इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 शयनयान, 05 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड व 01 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।*
*नोटः- इस रेलसेवा में सभी वातानुकुलित श्रेणी के डिब्बे लॉक कंडिशन में रहेगे। तथा बाकि सभी डिब्बे अनारक्षित होगे।*
3. गाडी संख्या 04841, भगत की कोठी-जयपुर एक तरफा परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को भगत की कोठी से 18.35 बजे रवाना होकर रात्रि 00.45 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, बनाड, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना,
कुचामन सिटी व फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होगे।
4. गाडी संख्या 09643, मदार-रेवाडी एक तरफा परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.06.26 को मदार से 17.00 बजे रवाना होकर रात्रि 01.00 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरैना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेडा, अलवर व खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
5. गाडी संख्या 09743, रेवाडी-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को रेवाडी से 05.00 बजे रवाना होकर 09.00 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09744, जयपुर-रेवाडी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को जयपुर से 19.20 बजे रवाना होकर रात्रि 01.00 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में खैरथल, अलवर, मालाखेडा, राजगढ, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा व गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
6. गाडी संख्या 04845, जोधपुर-सांगानेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.06.26 को जोधपुर से 23.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.00 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04846, सांगानेर-जोधपुर स्पेशल स्पेषल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को सांगानेर से 19.00 बजे रवाना होकर रात्रि 01.30 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राईकाबाग, बनाड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होगे।
7. गाडी संख्या 04741, बीकानेर-ढेहर का बालाजी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.06.26 को बीकानेर से 20.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.50 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04742, ढेहर का बालाजी-बीकानेर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.06.26 को ढेहर का बालाजी से 19.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.00 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सुरजगढ, चिडावा, झुंझुनूं, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।







