TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

PM किसान निधि 2026 आज किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, जानें किन लाभार्थियों की अटक सकती है 23वीं किस्त

On: June 20, 2026 3:04 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

PM किसान निधि 2026 आज किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, जानें किन लाभार्थियों की अटक सकती है 23वीं किस्त

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए आज  बड़ा दिन है। पीएम मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली से किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त जारी करेंगे।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। 23वीं किस्त के तहत भी करोड़ों किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि भेजी जाएगी।हालांकि, जिन किसानों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग या भूमि सत्यापन की प्रक्रिया अधूरी है, उनकी किस्त अटक सकती है। 23वीं किस्त से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, किस्त जारी होने के समय और स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी। PM Kisan 23rd Installment LIVE से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें…

*कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी:*

आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होम पेज में दिखाई दे रहे Farmers Corner में जाए।
यहां e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें।
अपना रजिस्टर्ड नंबर पर आएं ओटीपी को दर्ज करें और सब्मिट करें।
प्रोसेस होने के बाद आपके स्क्रीन पर e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।

*पीएम किसान की लिस्ट में कैसे करें अपना नाम चेक:*

आपको सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाना है और Beneficiary List पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें। उस गांव में जितने भी पीएम किसान के लाभार्थी हैं, सभी के नाम की लिस्ट खुल जाएगी। यह आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

किन किसानों के अटक सकते हैं 23वीं किस्त के पैसे:

जिन पीएम किसान के लाभार्थियों ने e-KYC नहीं कराया है, उनकी पीएम किसान की अगली किस्त अटक सकती है।

आज आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त:

आगामी 20 जून को पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी साझा की गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें