TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन 

On: June 14, 2026 8:01 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

रेलवे बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन

बीकानेर । रेलवे ग्राउंड में 9 से 13 जून तक आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बाल मुकुंद पुरोहित एवं कोच किशन राठौड़ के तत्वावधान में किया गया। समापन समारोह में खेल अधिकारी विष्णु चौधरी एवं पीए डीआरएम यशपाल सिरोही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में राघव ने प्रथम, हर्षिल ने द्वितीय तथा देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आन्या प्रथम, खुशी द्वितीय रहीं। दूसरे वर्ग में मयान ने प्रथम, सतवीर ने द्वितीय तथा संस्कार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में रिया प्रथम, जान्वी द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी किया गया है। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा विजेताओं को सम्मानित किया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें