बीकानेर: चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, मामला दर्ज

पांचू। पांचू थाना क्षेत्र के सारुण्डा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुथारों की ढाणी, सारुण्डा निवासी गिरधारी पुत्र विशनलाल ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 9 जून की रात अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गए और वहां रखे जेवरात तथा नकदी चोरी कर ले गए।
चोरी की वारदात का पता चलने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(1) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एएसआई रामनिवास को सौंपी गई है।








