TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: खाता खुलवाया और 19 दिनों में ही करीब सवा दो करोड़ का लेन-देन, ठगी गिरोह का सहयोगी गिरफ्तार

On: June 13, 2026 6:49 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: खाता खुलवाया और 19 दिनों में ही करीब सवा दो करोड़ का लेन-देन, ठगी गिरोह का सहयोगी गिरफ्तार

बीकानेर। तेजी से हो रहे डिजीटल ठगी के मामले में अब पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। बीकानेर पुलिस ने अभियान म्यूल हंटर के तहत साइबर ठग गिरोह के एक सहयोगी को पकड़ा है। जिससे पुछताछ जारी है। साइबर पुलिस ने बंगलानगर के रहने वाले चंपालाल सोनी को पकड़ा है।

आरोप है कि करंट खाता खुलवाकर कुछ ही दिनों में करोड़ों का लेन देन किया गया। जिसके बाद एजेंसियों को इसमें गड़बड़ी लगी तो मामले की जांच शुरू की। आरोपी ने एक फर्जी फर्म तैयार करवाई, जबकि जांच में ऐसी किसी वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि का पता नहीं चला

आरोप है कि इसी फर्म के नाम पर बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया गया और बाद में उसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए किया गया। साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते में 16 अप्रैल से 4 मई के बीच मात्र 19 दिनों में 2 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा हुई।इतनी बड़ी रकम के लगातार लेन-देन ने जांय एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह राशि किन राज्यों और किन साइबर ठगी मामलों से जुड़ी हुई थी।
जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर ठगों के संपर्क में था और निवेश तथा ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को उगने वाले गिरोहों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पूछताछ में सामने आया कि वह अपने और अन्य लोगों के खातों में ठगी की रकम जमा करवाकर नकदी निकालता था तथा बाद में रकम गिरोह तक पहुंचाता था।

इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। इतना ही नहीं आरोपी अन्य लोगों के बैंक खाते भी लगभग 10 प्रतिशत कमीशन पर लेकर साइबर अपराधियों के उपयोग में देता था। लगातार पुलिस ने आमजन से अपील कर रही है कि अपने से जुड़ी किसी भी प्रकार की निजी जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें