बीकानेर। भीनासर क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। भीनासर स्थित उच्च जलाशय एवं पंप हाउस पर बुधवार (29 जुलाई) को पंप मेंटेनेंस, वाल्व एवं हेड मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते भीनासर उच्च जलाशय से जुड़े सभी क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के नगर उत्पादन एवं वितरण एवं राजस्व खंड-द्वितीय के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह बेस ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण नियमित जलापूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए आवश्यकतानुसार पहले से पानी का पर्याप्त संग्रह कर लें। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।












