बीकानेर। जिले के हदां थाना क्षेत्र के खारा लोहान गांव में एक विवाहिता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और उसके भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई की रात करीब 9 बजे आरोपी कथित रूप से पीड़िता के घर में घुस आए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने हदां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर रणवीरसिंह तथा मनफूल कंवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।











