बीकानेर। गजनेर रोड स्थित चुंगी नाका के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चुंगी नाका के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर यातायात रुक गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
गजनेर रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हाइवे पर लगाया जाम







