TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: पुलिस का मुखबिर समझकर युवक पर लोहे के पाइपों से हमला, तीन नामजद पर आरोप

On: July 27, 2026 10:54 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में एक युवक पर पुलिस का मुखबिर समझकर लोहे के पाइपों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सदर थाने में परिवाद दिया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में भुट्टों बास निवासी हैदर अली ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 11:15 बजे वह भुट्टों की मस्जिद के पास खड़ा था। इसी दौरान एक सफेद स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी, जिसमें से शौकत उर्फ पोमी, राजू उर्फ हाजी और मांगी उतरकर आए। आरोप है कि तीनों ने लोहे के पाइपों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ, कंधे, कमर और पैरों में चोटें आईं। परिवादी का आरोप है कि आरोपी अवैध नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं और उन्होंने उसे पुलिस का मुखबिर समझकर मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने दावा किया है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और उसने फुटेज की पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंप दी है। सदर थाना पुलिस ने परिवाद के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें