TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल, चालक फरार 

On: July 2, 2026 8:11 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल, चालक फरार 

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस के अनुसार परिवादी राजूराम पुत्र कोजाराम, निवासी पवन गैरेज के पास, अंबेडकर कॉलोनी, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जून की रात सांगलपुरा के पास तेज गति और लापरवाही से चल रही एक बोलेरो ने उसके भतीजे एवं उसके साथियों को टक्कर मार दी।

हादसे में उसके रिश्तेदार दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में मनोज और राकेश घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें