
दहेज प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, पति समेत चार जनों पर मामला दर्ज

बीकानेर। एमपी नगर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बंगलानगर स्थित डूडी पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले दीनदयाल रामावत उम्र 48 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भतीजी को विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
परिवादी ने आरोप लगाया कि मंगलचंद, महावीर प्रसाद, नन्द तथा सास ने एकराय होकर उसकी भतीजी को दहेज के लिए परेशान किया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 80(2), 85 एवं 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरपीएस अनुज डाल को सौंपी है।








