बीकानेर: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं चला पता
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के जाखासर पुराना गांव में 18 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 10 जून की शाम की बताई जा रही है।

इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार दानदास स्वामी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके भतीजे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
परिजनों के अनुसार फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।











