--विज्ञापन यहां--

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

On: May 13, 2026 8:36 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

लखनऊ। अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 38 वर्ष थी। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर वे अस्पताल से घर लौट आए थे।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस से जुड़े हुए थे। लखनऊ में वे “द फिटनेस प्लानेट” नाम से जिम संचालित करते थे। इसके अलावा वे “जीव आश्रय” संस्था भी चलाते थे, जो स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल और रेस्क्यू का कार्य करती है।

प्रतीक और अपर्णा यादव की लव स्टोरी वर्ष 2001 में शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात एक बर्थडे पार्टी में हुई थी, जिसके बाद ई-मेल के जरिए बातचीत बढ़ी। करीब 10 साल तक रिश्ते में रहने के बाद 4 दिसंबर 2011 को दोनों ने सैफई में शादी की थी। इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की दो बेटियां हैं।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें