--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

On: May 15, 2026 7:14 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

बीकानेर। पलाना बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत निजी वाहन से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

आक्रोशित ग्रामीणों ने बीकानेर-नोखा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पलाना बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही।

ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और आमजन की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है।

पुलिस ने खुलवाया जाम, फिर दोबारा लगा

सूचना मिलने पर एएसआई हनुमंत सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाइश कर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया, लेकिन प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कुछ देर बाद फिर से हाईवे जाम कर दिया।

ग्रामीणों की मांग- स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं

ग्रामीणों ने प्रशासन से पलाना बस स्टैंड के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने और स्थायी यातायात सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

गर्मी में यात्रियों की बढ़ी परेशानी

हाईवे जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति सामान्य करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें