--विज्ञापन यहां--

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी से आमजन पर असर

On: May 19, 2026 8:29 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी से आमजन पर असर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा हॉर्मुज़ स्ट्रेट मार्ग पर तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। इससे भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों की लागत लगातार बढ़ रही है।

जानकारों का कहना है कि पिछले सप्ताह हुई बढ़ोतरी से कंपनियों के घाटे में कुछ कमी जरूर आई, लेकिन लागत और बिक्री मूल्य के बीच अंतर अभी भी बना हुआ है। ऐसे में यदि वैश्विक हालात नहीं सुधरे तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें