TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

आज से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन झुलसाएगी गर्मी

On: May 25, 2026 8:53 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

आज से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन झुलसाएगी गर्मी

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है। मान्यता के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य की किरणों का प्रभाव सबसे अधिक रहता है, जिससे गर्मी और लू का असर तेज हो जाता है। इस बार भी 2 जून तक प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य आज दोपहर 3:38 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसके साथ नौतपा आरंभ होगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान अपने चरम पर पहुंच सकता है और कई इलाकों में लू चलने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे कहीं-कहीं अस्थायी राहत मिल सकती है। हालांकि गर्मी और बदलते मौसम के कारण लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।

विशेषज्ञों ने आमजन को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। नौतपा के दौरान हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें