--विज्ञापन यहां--

सालों तक गैंगरेप फिर ब्लैकमेल: दो बहनों ने तंग आकर किया सुसाइड, बड़ी ने लगाई फांसी तो छोटी ने खाया जहर

On: May 28, 2026 12:05 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

सालों तक गैंगरेप फिर ब्लैकमेल: दो बहनों ने तंग आकर किया सुसाइड, बड़ी ने लगाई फांसी तो छोटी ने खाया जहर

राजस्थान के जोधपुर के खेड़ापा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मार्च में एक महिला ने गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के वजह से आत्महत्या कर ली थी। वहीं अब दो महीने बाद महिला की छोटी बहन ने भी आत्महत्या कर ली है। बड़ी बहन को न्याय दिलवाने के लिए छोटी बहन लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रही थी। दो बहनों के आत्महत्या करने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं कि इस वजह से दोनों बहनों ने ये कदम उठाया।

क्या है मामला?
एनडीटीवी के मुताबिक छोटी बहन ने 11 अप्रैल को बड़ी बहन के साथ हुई घिनौनी हरकत के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था कि आरोपी स्थानीय ई-मित्र सेवा केंद्र संचालक महिपाल ने उसकी बड़ी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। इस मामले में छोटी बहन ने कुल 8 लोगों के नाम अपनी शिकायत में दर्ज करवाए थे। छोटी बहन ने शिकायत में बताया था कि महिपाल और उसके साथियों ने करीब चार साल तक बड़ी बहन का गैंगरेप किया और धमकी भी दी। इस दौरान ब्लैकमेल करके पैसों की उगाही भी की। 20 मार्च को परेशान होकर बड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली। बड़ी बहन के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के बाद छोटी बहन ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी भी जान ले लेगी। आरोप है कि पुलिस ने छोटी बहन की शिकायत के बाद एफआईआर तो दर्ज कर ली थी मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

बड़ी बहन के आत्महत्या कर लेने के बाद आरोपी ने छोटी बहन को भी कथित तौर पर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने छोटी बहन को भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया गया। छोटी बहन ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी बेखौफ थे और कह रहे थे कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पुलिस के एक्शन न लेने और थाने के चक्कर काट-काटकर परेशान हुई छोटी बहन पानी की टंकी में चढ़ी और जहर खा लिया। इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। दो बहनों के आत्महत्या के इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद राजपूत समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया है। एमडीएम अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए भीड़ जमा हो गई।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें