कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, इलाके में फैली सनसनी

On: June 10, 2026 6:25 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, इलाके में फैली सनसनी

श्रीगंगानगर। शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी बैंक के मैनेजर का शव उनकी कार के अंदर मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मुकेश सुथार पुत्र बलराम सुथार निवासी 42 एनपी, रायसिंहनगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मुकेश सुथार निजी बैंक की मीरा चौक शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के मुताबिक वे मंगलवार दोपहर से लापता थे और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। काफी तलाश के बाद परिजनों को बिहानी चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के पास हवमोर आइसक्रीम पार्लर के बाहर खड़ी उनकी कार दिखाई दी।
शक होने पर परिजनों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर देखा, जहां मुकेश सुथार का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल हरदेव ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है, वहीं पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें