TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीना देवी हत्याकांड का खुलासा, चांदी के कड़े लूटने के लिए भतीजे ने ताई को उतारा मौत के घाट

On: June 23, 2026 2:21 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीना देवी हत्याकांड का खुलासा, चांदी के कड़े लूटने के लिए भतीजे ने ताई को उतारा मौत के घाट

*चाकसू (जयपुर):* जयपुर दक्षिण पुलिस ने शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में हुई महिला की जघन्य हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के सगे भतीजे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि चांदी के कड़े और अन्य आभूषण लूटने की नीयत से आरोपी ने अपनी ताई की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को पत्थर से बांधकर 60 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में फेंक दिया.

डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि 18 जून 2026 को बराला गांव से गुजर रही ढूंढ नदी क्षेत्र स्थित एक कुएं में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान बल्लूपुरा निवासी 54 वर्षीय बीना देवी बैरवा के रूप में की. महिला 11 जून से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका के दोनों पैर कटे हुए थे और पैरों में पहने चांदी के कड़े गायब थे.

*शव को साड़ी और भारी पत्थर से बांधकर कुएं में डाला गया था:*

ताकि उसकी पहचान और साक्ष्य दोनों मिटाए जा सकें. मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय सिंह और डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देशन में साइबर सेल, जिला विशेष टीम और शिवदासपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने करीब 200 लोगों से पूछताछ कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए. जांच के दौरान मृतका का सगा भतीजा सूरज बैरवा (24) संदेह के घेरे में आया.

*तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर उसने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली:*

पुलिस के अनुसार सूरज बैरवा पर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज था. उसे जानकारी थी कि उसकी ताई बीना देवी के पास चांदी और सोने के आभूषण हैं. 11 जून को बीना देवी ने आरोपी से पदमपुरा दवाई लेने चलने की बात कही थी. आरोपी उन्हें बहाने से ढूंढ नदी क्षेत्र में हरि घास खोदने के लिए ले गया, जहां उसने पीछे से फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद आरोपी ने पैरों से चांदी के कड़े निकालने का प्रयास किया. जब वह सफल नहीं हुआ तो आरी की मदद से दोनों पैर काट दिए. आरोपी ने कानों के सोने के टॉप्स और नाक की बाली भी लूट ली. वारदात के बाद शव को नदी क्षेत्र में दबा दिया गया. पुलिस जांच में सामने आया कि उसी रात आरोपी ने अपने साथी विनोद बैरवा (24) को बुलाया. दोनों ने मिलकर शव को साड़ी और पत्थर से बांधा तथा पास के कुएं में फेंक दिया.

*घटना के बाद आरोपी परिजनों के साथ महिला की तलाश का नाटक भी करता रहा:*

ताकि किसी को उस पर शक न हो. पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज बैरवा और उसके सहयोगी विनोद बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए चांदी के कड़े, मृतका का मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है. मामले में अन्य साक्ष्यों और बरामदगी को लेकर जांच जारी है. जयपुर दक्षिण जयपुर पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज वर्मा के अनुसार मामले में मृतका के भतीजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से लूटी गई ज्वेलरी, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है. प्रकरण में आगे की जांच जारी है.

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें