वायुसेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश, AN-32 विमान में लैंड करते ही आग लगी, दो हिस्सों में टूटा

एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना असम की है। जहां पर जोरहाट के एयर फोर्स स्टेशन पर एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। यह विमान भारतीय वायुसेना का था और सामान ढोने का काम करता था।
हादसे का शिकार हुआ विमान इंडियन एयर फोर्स का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था। लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार रैश लैंडिंग के बाद विमान हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद विमान के मलबे में लगी आग को बुझाया गया और घटना की जांच की जा रही है।
भारतीय वायुसेना की तरफ से बताया गया कि असम के जोरहाट में एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह एयरक्राफ्ट कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सप्लाई ले जाने के लिए किया जाता था।
यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। साइट पर बचाव कार्य और जांच जारी है। अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कोई कैजुअल्टी हुई है या नहीं।











