बीकानेर: आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक घायल
बीकानेर। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से ट्रक के भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लखासर-जोधासर के बीच की है। जहां पर बीती रात को करीब एक बजे के आसपास ट्रक भिड़ गए। जिसमें एक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार रात को सड़क के एक साइड़ में आगे चल रहे पीछ़े से दूसरा ट्रक भिड़ गया।

हादसे में ट्रक सवाल चालक भागीरथ घायल हो गया। जिसे एबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। हादसे में दोनो ट्रक क्षतिग्रस्त हुए है। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।










