बीकानेर: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

On: June 13, 2026 5:40 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा एक निजी बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार कस्बे की कर्मचारी कॉलोनी निवासी गजानंद गोदारा अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सुजानगढ़ रोड पर उनकी बाइक की एक निजी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गजानंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद उन्हें तत्काल नोखा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीबीएम में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें