TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: अचानक बिगड़ी महिला की तबियत, हुई मौत

On: June 19, 2026 7:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: अचानक बिगड़ी महिला की तबियत, हुई मौत

श्रीकोलायत। क्षेत्र के हदां थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हदां निवासी हीराराम पुत्र मंगलाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी जमना देवी 22 वर्षीय अपने पीहर गांव भेलू आई हुई थी। इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा और उसे उल्टी की शिकायत हुई।

परिजन तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच थानाधिकारी इन्द्रीचंद सोलंकी के निर्देशन में की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत सीने में दर्द और तबीयत बिगड़ने के बाद हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें