TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ के तहत 30 जून को बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे गोविन्द सिंह डोटासरा एवं टीकाराम जूली

On: June 25, 2026 11:22 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ के तहत 30 जून को बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे गोविन्द सिंह डोटासरा एवं टीकाराम जूली

डोटासरा और जूली के नेतृत्व में पीबीएम सुधारो जनआंदोलन को मिलेगा नया विस्तार

बीकानेर, 25 जून 2026।  पीबीएम अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, संसाधनों की कमी तथा व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” को अब प्रदेश स्तर का समर्थन प्राप्त होने जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर पहुंचकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

गौरतलब है कि पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत पिछले 15 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारियों द्वारा अस्पताल प्रशासन, जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को पीबीएम अस्पताल में सुधार हेतु 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर संतोषजनक एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच किसी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की अध्यक्षता में करवाई जायें।

कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में बीकानेर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें