
बीकानेर: उमस से बेहाला बीकाणा, आंधी-बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

बीकानेर। उमस से राजस्थान परेशान हो रहा है। जिसके चलते आमजन के हाल बेहाल हेा रहे हैं। राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। श्रीगंगानगर 45.1 डिग्री तापमान के साथ सोमवार को देश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, जोधपुर, बीकानेर में भी इन दिनों मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। वहीं, कोटा, झालावाड़, बारां सहित कई जिलों में कल हल्के बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार राज्य में इस सप्ताह के अंत तक मानसून की एंट्री हो सकती है। कोटा, बारां के एरिया से मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। आज बीकानेर, गंगाानगर, हनुमाानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चितौडग़ढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बासंवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद में आंधाी बारिश का अलर्ट जारी किया है।









