TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: मुआवजे पर बनी सहमति, देर रात समाप्त हुआ ग्रामीणों का धरना

On: June 30, 2026 8:04 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: मुआवजे पर बनी सहमति, देर रात समाप्त हुआ ग्रामीणों का धरना

पूगल। पूगल थाना क्षेत्र के करनिसर भाटियान गांव के पास निर्माणाधीन अवाडा सोलर प्लांट में क्रेन का बेल्ट टूटने से घायल हुए मजदूर की मौत के बाद शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना देर रात कंपनी और ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार मोतीगढ़ निवासी ईश्वर सिंह पुत्र किशन सिंह (35 वर्ष) 28 जून की सुबह करीब 10 बजे प्लांट में सामान की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान क्रेन में लगा बेल्ट अचानक टूट गया, जिससे ईश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अवाडा सोलर प्लांट के मुख्य द्वार पर सैकड़ों की संख्या में धरना शुरू कर दिया। वहीं, पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर भी परिजन और ग्रामीण शव लेने से इनकार करते हुए आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे।

देर रात कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद समझौता हो गया। समझौते के तहत कंपनी ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक, लगभग 10 लाख रुपये का बीमा क्लेम, ठेकेदार की तरफ से एक्सीडेंट क्लेम के लगभग 17 लाख रुपए परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा सरकार की ओर से मिलने वाली चिरंजीवी योजना सहित अन्य पात्र लाभ शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया।

समझौते के बाद ग्रामीणों ने देर रात प्लांट के मुख्य द्वार से धरना समाप्त कर दिया। वहीं, मृतक के शव का मंगलवार को बीकानेर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें