TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

नगरीय निकाय चुनाव 2026 का बिगुल बजा, आचार संहिता की पालना को लेकर प्रशासन सख्त

On: August 20, 2026 12:20 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 20 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को चुनाव के लिए नियुक्त प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से सक्रिय होकर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करें। आयोग को भेजी जाने वाली सभी सूचनाएं समयबद्ध और पूरी सटीकता के साथ उपलब्ध कराई जाएं।
27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को सदस्य पद के लिए लोक सूचना जारी होगी। अभ्यर्थी 31 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितम्बर को होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितम्बर निर्धारित की गई है। चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितम्बर को किया जाएगा।
9 और 11 सितम्बर को मतदान
बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में 9 सितम्बर को मतदान होगा, जबकि बीकानेर नगर निगम के लिए 11 सितम्बर को वोट डाले जाएंगे। सभी निकायों के चुनाव की मतगणना 14 सितम्बर को होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ प्रभारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों और इलेक्शन मैनुअल का गंभीरता से अध्ययन कर शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त धायगुडे स्नेहल नाना, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) रीना सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहप्रभारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें