बीकानेर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीकानेर के सभी 80 वार्डों में प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज करते हुए जिला चुनाव समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश सह-प्रभारी त्रिलोक दीप ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर वार्ड के भविष्य का चुनाव है। पार्टी वार्ड स्तर पर जनता के बीच से निकले ईमानदार और मजबूत स्थानीय चेहरों को मौका देगी। जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्याशी अपने वार्ड की समस्याओं से परिचित और पांच साल जनता के बीच सक्रिय रहने वाला होना चाहिए। प्रदेश महासचिव प्रो. सलवीर समेजा ने भी सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से चुनाव मैदान में आगे आने की अपील की।
‘आपका वार्ड, आपकी आवाज’—AAP ने 80 वार्डों में प्रत्याशी उतारने का किया ऐलान







